संदेश

Today News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहम्मद यूनुस तो फंस गए...चिकन नेक पर भारत से दुश्मनी और चीन-पाक की दोस्ती भी काम नहीं आई

चित्र
  नई दिल्ली : बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस बुरी तरह फंस चुके हैं। शेख हसीना के सत्ता पलट के बाद यूनुस खुद को बांग्लादेश का रहनुमा समझने लगे थे। मगर, वो खुद भूल गए कि उनकी कमान बांग्लादेश फौज के पास है। यूनुस एक समय चीन और पाकिस्तान के साथ दोस्ती का दम भर रहे थे। मगर, अब इस संकट में उनका साथ शायद ही कोई दे। एक ओर जहां बांग्लादेश फौज ने यूनुस को 3 महीने का टार्गेट दिया है, उससे घबराए यूनुस इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, भारत ने कालादान प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए कमर कसी है तो वहीं बांग्लादेश को दी गई एक प्रमुख ट्रांस शिपमेंट सुविधा वापस ले ली है। इसकी वजह से बांग्लादेश का भूटान, नेपाल और म्यांमार के साथ व्यापार प्रभावित हो रहा है। किसी भी वक्त गिर सकती है यूनुस सरकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने सीधी चेतावनी दी है। वकार ने उन्हें इस साल दिसंबर तक राष्ट्रीय चुनाव करवाने की च...

24 मई 2025: गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार का हाल

चित्र
  नई दिल्ली: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। चाहे देश की राजधानी दिल्ली हो या उससे सटे एनसीआर के इलाके, गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन में तेज धूप हो रही। हालांकि, रात में जरूर मौसम कुछ बदल रहा। मौसम विभाग ने देर शाम बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार में गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान भी बुरी तरह तप रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट है। कोंकण, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 से 28 मई के दौरान कोंकण, गोवा, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। 23 से 25 मई के दौरान कोंकण गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (Extremely heavy rainfall) होने की संभावना है। ऐसे में अगर आप गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं मौसम का जानकारी लेना नहीं भूलें। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में क्या है 25 मई को मध्य महाराष्ट्र, 24 से 27 मई के दौरान तटीय कर्नाटक, 25 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक...